फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ददाहू के विनायक को मिली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति

विज्ञापन
विनायक भारद्वाज।
विज्ञापन
जिल के एकमात्र छात्र को मिलेंगे 75 हजार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें एकेएम पब्लिक स्कूल ददाहू के छात्र विनायक भारद्वाज ने 75,000 रुपये की छात्रवृत्ति हासिल की है। विनायक इस प्रतिष्ठित छात्रवृत्ति को प्राप्त करने वाले सिरमौर जिले के एकमात्र छात्र हैं।
उल्लेखनीय है कि बीते नवंबर माह में आयोजित परीक्षा में प्रदेश भर से हजारों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच विनायक भारद्वाज ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए परीक्षा उत्तीर्ण की और छात्रवृत्ति प्राप्त करने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनायक भारद्वाज एकेएम पब्लिक स्कूल ददाहू में जमा दो कक्षा के छात्र हैं। वह मध्य वर्गीय परिवार से हैं। उनके पिता अमित भारद्वाज निजी व्यवसाय से आजीविका चलाते हैं, जबकि माता मीनू भारद्वाज गृहिणी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें