-75,000 की छात्रवृत्ति पाने वाला सिरमौर से एकमात्र छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 के टॉपर ददाहू के विनायक भारद्वाज को राजुल माहेश्वरी के हाथों सम्मान प्राप्त हुआ है। एकेएम पब्लिक स्कूल ददाहू में जमा दो के छात्र विनायक भारद्वाज ने इस परीक्षा में अपना परचम लहराते हुए 75,000 रुपये की छात्रवृत्ति हासिल की है। छात्रवृत्ति हासिल करने वाला विनायक सिरमौर जिले का एकमात्र छात्र है।
बीते नवंबर माह में आयोजित हुई इस परीक्षा में जिलेभर से छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। इसमें से विनायक भारद्वाज ने अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए परीक्षा को उत्तीर्ण कर लिया है।
अमर उजाला के मुख्यालय नोएडा में अमर उजाला फाउंडेशन के चेयरमैन राजुल माहेश्वरी ने राष्ट्रीय सम्मान समारोह में विनायक को 75,000 की छात्रवृत्ति से नवाजा। विनायक के पिता अमित भारद्वाज अपने निजी व्यवसाय से अपनी आजीविका चलाते हैं। जबकि माता मीनू भारद्वाज एक सफल गृहिणी हैं। विनायक की इस उपलब्धि से एकेएम स्कूल में खुशी का माहौल है। उसने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता सहित अपने स्कूल के अध्यापकों को दिया है।
-संवाद
अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यालय में विनायक को छात्रवृत्ति राशि देते रिजुल माहेश्वरी। स्रोत: छात्