फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: काथली भरण ग्राम में ग्रामीणों को दी बैंक योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
काथली भरण ग्राम में ग्रामीणों को दी बैंक योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन


सहकारी बैंक की खैरी शाखा ने शिविर में सिखाई बचत की बारीकियां

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। राज्य सहकारी बैंक की शाखा खैरी ने ग्राम काथली-भरण में एक विशेष वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया। इसमें ग्रामीणों को बैंकिंग और सुरक्षित भविष्य के गुर सिखाए गए। शिविर में काथली-भरण पंचायत की पूर्व प्रधान अर्चना देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने बैंक के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की वित्तीय जागरूकता आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। शिविर के दौरान खैरी शाखा के शाखा प्रबंधक प्रवीन कुमार ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जमा योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के महत्व को समझाया।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक ने उन ग्रामीणों को प्रेरित किया जिनकी ये बीमा योजनाएं किसी कारणवश निष्क्रिय (बंद) हो चुकी हैं, ताकि वे इन्हें दोबारा चालू करवाकर अपने परिवार को सुरक्षित कर सकें। शिविर में ग्रामीणों को बैंक से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण वित्तीय जानकारियों के प्रति भी जागरूक किया गया। इस मौके पर करीब 40 से 45 स्थानीय लोगों ने भाग लिया और बैंकिंग सेवाओं को करीब से समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें