कोटड़ी व्यास और कुंडियों ग्राम पंचायतों में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा
पांवटा साहिब (सिरमौर)। विकसित भारत संकल्प यात्रा का प्रसारण पांवटा साहिब की कोटड़ी ब्यास और कुंडियों ग्राम पंचायतों में हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प यात्रा में मंगलवार को करीब 190 लोगों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों और विकास के बारे में विस्तार से लोगों ने सुना।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान भाजपा मंडल पांवटा साहिब अध्यक्ष रमेश तोमर, उपाध्यक्ष रोहित चौधरी, महामंत्री जितेंद्र कुमार, दिनेश चौधरी, कोटड़ी व्यास के ग्राम पंचायत प्रधान सुरेश कुमार समेत 120 लोग शामिल हुए। वहीं, मंगलवार को ही विकसित भारत संकल्प यात्रा पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत कुंडियों में पहुंची।
इस दौरान भाजपा मंडल पांवटा साहिब के अध्यक्ष रमेश कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत चौधरी, महामंत्री तरनजीत सिंह गिल, कुंडियों ग्राम पंचायत के प्रधान इरफान अली, उपप्रधान नरेंद्र और सुरेंद्र कुमार आदि लोग यात्रा में शामिल हुए।
साथ ही स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी स्टॉफ और आशा वर्कर समेत करीब 70 लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को इस दौरान सुना।
संवाद
कोटड़ी व्यास ग्राम पंचायतों में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा- स्त्रोत: मीडिया प्रभारी