फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रमादित्य सिंह 26-27 को सिरमौर में

Wed, 24 Aug 2016 11:08 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नाहन(सिरमौर)। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक नाहन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव ओपी ठाकुर ने की। इस मौके पर ओपी ठाकुर ने बताया कि यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह के नेतृत्व में 26 से 31 अगस्त तक प्रदेशभर में युवा कांग्रेस आपके द्वार, चलो गांव की ओर, कार्यक्रम ग्रामीण स्तर पर शुरू कर रही है। विक्रमादित्य सिंह स्वयं इन कार्यक्रमों की अध्यक्षता करेंगे तथा उनके साथ हिमाचल युवा कांग्रेस प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव अफजल अहमद विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे ।

ओपी ठाकुर ने बताया कि विक्रमादित्य सिंह 26 की शाम को पांवटा पहुंचेंगे तथा 27 अगस्त को दिन में 11 बजे शिलाई विस क्षेत्र के कफोटा में-युवा कांग्रेस आपके द्वार, कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान रोजगार सृजन के चेयरमैन हर्षवर्धन सिंह चौहान भी उपस्थित रहेंगे। कहा कि  27 अगस्त को दोपहर 2 बजे नाहन विधानसभा क्षेत्र के रामपुर-बंजारन पंचायत में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय सोलंकी व हिमफेड के चेयरमैन अजय बहादुर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। एनएसयूआई अध्यक्ष कपिल शंकवाण ने कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यक्रम में एनएसयूआई कार्यकर्ता भी बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एनएसयूआई अध्यक्ष कपिल शंकवान, युवा कांग्रेस नेता राम कुमार, प्रवीण चौहान, नवीन ठाकुर, प्रदीप शर्मा, जिला एनएसयूआई महासचिव धनवीर सिंह, नाहन कॉलेज प्रभारी लक्की राजपूत, कैंपस अध्यक्ष विपुल शर्मा, सचिन शर्मा, हरीश शर्मा इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें