फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन की बिजली व्यवस्था का होगा कायाकल्प, 53 करोड़ से बदलेगी पूरी तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास की बात
विज्ञापन


-विश्व बैंक पोषित परियोजना के तहत लगेंगे 104 ट्रांसफार्मर,
-33 केवी का नया सबस्टेशन और लिंक लाइन भी होगी तैयार
-सर्दियों और गर्मियों में ओवरलोड व कटौती से मिलेगी राहत
धर्म सिंह तोमर
नाहन (सिरमौर)। ऐतिहासिक शहर नाहन की बिजली व्यवस्था अब आधुनिक और अधिक मजबूत बनने जा रही है। विश्व बैंक पोषित परियोजना के तहत शहर की विद्युत वितरण प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए करीब 53 करोड़ रुपये की लागत से व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। परियोजना का टेंडर हो चुका है और विभिन्न स्थानों पर काम भी शुरू हो गया है। इसके पूरा होने के बाद शहरवासियों को बार-बार होने वाली बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और ओवरलोड जैसी समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
परियोजना के तहत नाहन शहर में कुल 104 ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इनमें 90 मौजूदा ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी, जबकि 14 नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे। इससे तेजी से बढ़ रहे बिजली लोड को संतुलित करने में मदद मिलेगी और ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त दबाव कम होगा। इतना ही नहीं, योजना के तहत शहर में 33 केवी का नया विद्युत सबस्टेशन भी स्थापित किया जा रहा है। इसके अलावा लगातार विस्तार कर रहे नाहन शहर के लिए अलग से लिंक लाइन भी बिछाई जा रही है, जिससे बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय और निर्बाध बन सकेगी।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति में किसी तकनीकी बाधा की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध होने से लंबे समय तक बिजली बाधित रहने की समस्या भी कम होगी। दरअसल, पिछले कुछ वर्षों में नाहन शहर का तेजी से विस्तार हुआ है। विशेषकर बनोग क्षेत्र नए आवासीय क्षेत्र के रूप में विकसित हुआ है, जहां बड़ी संख्या में आबादी बसने से बिजली की मांग में लगातार इजाफा हुआ है।
भीषण गर्मी और कड़ाके की सर्दी के दौरान बढ़ते लोड के कारण ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता था, जिससे फाल्ट और बिजली कटौती की समस्या आम हो गई थी। नई परियोजना इन चुनौतियों का स्थायी समाधान साबित होगी। बिजली बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि परियोजना पूरी होने के बाद वितरण नेटवर्क पहले की तुलना में अधिक सक्षम होगा। इससे न केवल उपभोक्ताओं को बेहतर गुणवत्ता की बिजली मिलेगी, बल्कि भविष्य में बढ़ने वाले लोड को भी आसानी से संभाला जा सकेगा।
विज्ञापन

-विश्व बैंक पोषित इस परियोजना से नाहन शहर की बिजली व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार होगा। 53 करोड़ रुपये का टेंडर किया गया है। इससे विद्युत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। तेजी से विकसित हो रहे नाहन की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह परियोजना तैयार की गई है और इसे तय समय में पूरा करवाने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इससे आने वाले वर्षों में शहर को बेहतर, सुरक्षित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
-अजय सोलंकी, विधायक नाहन
संवाद-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें