फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड पेंशनर्स ने मांगी पांच साल की पेंशन

Sat, 11 Jun 2016 10:34 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड पेंशनर्स एसोसिएशन नाहन की बैठक शनिवार को अध्यक्ष याकूब बेग की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। याकूब बेग ने कहा कि राजेंद्र सिंह, सतीश कुमार, ओम प्रकाश, गोविंद राम व रुलदू राम आदि को सेवानिवृत्त हुए दो से पांच वर्ष हो चुके हैं। अभी तक इन लोगों को पेंशन व अन्य ड्यूज नहीं मिल पाए हैं।

उन्होंने कहा कि पेंशनर धनवीर सिंह की मृत्यु वर्ष 2008 में हुई थी। उनकी विधवा को अभी तक पारिवारिक पेंशन का लाभ नहीं मिला है। लिहाजा पेंशनरों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सेवानिवृत्त होने के बाद पेंशन न मिलने से परिवार का पालन पोषण करने में दिक्कतें आड़े आ रही हैं।
विज्ञापन


 याकूब बेग ने बताया कि पेंशनरों को मेडिकल बिलों का भुगतान हर माह नहीं किया जा रहा है। जबकि हर माह पेंशनरों के लिए करीब 60 हजार रुपये का बजट दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई 2015 में पेंशनरों को महंगाई भत्ता देने के आदेश किए गए थे। जो पेंशनर एसबीआई नाहन से पेंशन ले रहे हैं, उन्हें इसका लाभ प्राप्त नहीं हुआ है। इस दौरान निर्णय लिया गया कि पेंशनरों का एक प्रतिनिधिमंडल विद्युत बोर्ड के अधिकारियों से मिलेगा। अधिकारियों को पेंशनरों की समस्याओं के बारे में अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर मोहिंद्र सिंह, राजिंद्र सिंह, ओम प्रकाश, गौरीदत्त, मुकेश, सतीश कुमार, मोहम्मद शफी, विक्रम, सुखचैन सिंह, आशिक अली, शमशेर, गुरचरन, वीरेंद्र सिंह, विशाल व मुकेश सहित अन्य पेंशनर मौजूद थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें