फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएच के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा

Sat, 11 Jun 2016 10:34 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
भाजपा समर्थित पार्षदों ने भी मौके पर पहुंचकर प्रशासन और आईपीएच अधिकारियों के खिलाफ मोरचा खोलते हुए खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन शुरू कर दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। शहर के वार्ड नंबर-10 तेली मोहल्ला में आईपीएच विभाग के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा जमकर फूटा। महिलाओं ने शनिवार को खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बताया कि मोहल्ला में पिछले एक सप्ताह से पानी की एक बूंद भी नलकों में नहीं टपकी है। वहीं मोहल्ले में लगा हैंडपंप से भी जंगयुक्त पानी की आपूर्ति हो रही है। लोगों को मजबूरन पीने के लिए पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। पानी के टैंकर सप्लाई करने वाले ठेकेदार भी जम कर लोगों को लूटने में लगे हैं।

मोहल्ला की प्रवीण, आयशा, नूरजहां, सितारा, रूबीना, नाजिमा, खातून, सलमा, शबीना, पूजा, बीना, रुकसाना व शमशाद आदि ने बताया कि नाहन शहर में एक हजार से 1200 रुपये प्रति टैंकर पानी दिया जा रहा है। महिलाओं का आरोप है कि विभाग को बार-बार पानी की समस्या के बारे में अवगत करवाया जा रहा है। फिर भी विभाग पानी की समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। नाहन में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। आईपीएच विभाग तमाशबीन बना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आईपीएच विभाग पानी की आपूर्ति को नियमित नहीं कर पाया है। कभी 10 मिनट पानी नलकों में आता है तो कभी 15 मिनट। विभाग टाइमिंग को सही नहीं कर पाया है। कई बार सुबह 5 बजे नलके में पानी आता है तो कई बार 7 बजे। वहीं विभाग की वितरण व्यवस्था भी सही नहीं है। कई जगह पानी बर्बाद बहता है तो कहीं पीने को भी नसीब नहीं होता।
विज्ञापन

 उन्होंने विभाग से गुहार लगाई कि जल्द ही मोहल्ला में पानी की आपूर्ति को सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेताते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों को अनसुना किया गया तो महिलाएं सड़कों पर प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें