नाहन/कालाअंब(सिरमौर)। मोगीनंद स्थित अक्षरधाम पब्लिक स्कूल में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकों और अन्य विद्यार्थियों ने विदा हो रहे छात्र-छात्राओं को उनके आगामी जीवन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।
समारोह की शुरुआत मां शारदा के चरणों में पुष्प अर्पित करके की गई। प्रधानाचार्य राजेश सैनी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों की उपलब्धियों की प्रशंसा की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने और भविष्य में विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के दौरान कुमारी अंजलि को मिस फेयरवेल और मास्टर श्लोक को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। कुमारी स्नेहा गौर को मिस पर्सनैलिटी और मास्टर शिवांश को मिस्टर पर्सनैलिटी के खिताब से नवाजा गया। विदा होने वाले विद्यार्थियों ने भी स्कूल में बिताए अपने खट्टे-मीठे अनुभव साझा किए और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। अंत में केक काटकर और धन्यवाद ज्ञापन के साथ इस यादगार उत्सव का समापन हुआ।