डिवाइन विजडम स्कूल में मिस्टर व मिस रहे आदित्य व सानवीस्कूल स्टॉफ के साथ: स्त्रोत: स्कूल प्रब
आदित्य शर्मा और सानवी गोयल बने मिस्टर और मिस फेयरवेल
डिवाइन विजडम स्कूल में 12वीं के वरिष्ठ साथियों को दी विदाई पार्टी
कार्यक्रम में स्कूल के निदेशक नीरज गोयल रहे मुख्यातिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। डिवाइन विजडम स्कूल में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा के वरिष्ठ साथियों को विदाई पार्टी दी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम व टाइटल्स भी प्रदान किए गए। विभिन्न दौर से गुजरते हुए मिस्टर और मिस फेयरवेल प्रतियोगिता हुई जिसमें आदित्य शर्मा को मिस्टर फेयरवेल और सानवी गोयल को मिस फेयरवेल 2024-25 का खिताब मिला।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि स्कूल के निदेशक नीरज गोयल, निर्देशिका एकता गोयल, प्रधानाचार्या मीनाक्षी मल्होत्रा और विशेष अतिथि अनन्य गोयल रहे। स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्या ने कक्षा 12वीं के बैच को उनकी अग्रिम बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान 11वीं के विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठ साथियों कक्षा 12वीं के वर्तमान बैच को विदाई पार्टी ... लम्हे... की मेजबानी की। यह कार्यक्रम भावनाओं, पुरानी यादों और शुभकामनाओं से भरा हुआ रहा। कनिष्ठों की ओर से अपने वरिष्ठों के प्रति प्यार और सम्मान के प्रतीक के रूप में टाइटल्स और गिफ्ट प्रदान किए गए। अंत में सभी 12वीं कक्षा के छात्र अपने स्कूली जीवन के सफर को याद कर भावविभोर हो गए।
संवाद