फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जिले के अस्पतालों में 130 गर्भवती महिलाओं की विशेष जांच

विज्ञापन
पांवटा अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच करते डॉ. सुधी गुप्ता। संवाद
विज्ञापन
जिले के अस्पतालों में 130 गर्भवती महिलाओं की विशेष जांच
विज्ञापन

पीएमएसएमए के तहत जांच के साथ महिलाओं का मार्गदर्शन किया

महीने की नौ तारीख गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए निर्धारित

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले के अस्पतालों में सोमवार को 130 गर्भवती महिलाओं की विशेष रूप से जांच की गई। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) कार्यक्रम के तहत महीने की 9 तारीख गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए विभाग की ओर से निर्धारित की गई। इस दिन अस्पतालों की ओपीडी में गर्भ धात्री महिलाओं की जांच के लिए अधिमान दिया जाता है।

9 फरवरी को रविवार होने के चलते सोमवार को नागरिक अस्पताल पांवटा साहिब, राजगढ़ के अलावा अन्य अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांचा। पांवटा अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधी गुप्ता ने 95 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की। इसके अलावा 30 अन्य महिलाओं का भी चेकअप किया गया। डॉ. सुधी गुप्ता ने महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान बरतीं जाने वाली सावधानियों से भी अवगत करवाया।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल राजगढ़ में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिका ने गर्भवती महिलाओं की जांच के साथ-साथ हीमोग्लोबिन, मधुमेह, रक्तचाप के अलावा बच्चे की स्थिति के बारे में बताया। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. उपासना शर्मा ने बताया कि सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत खंड के राजगढ़ अस्पताल में 25, जबकि अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 10 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच व मार्गदर्शन किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शुरू किया है। इसके तहत गर्भवती महिलाओं को हर महीने की 9 तारीख को नि:शुल्क प्रसव पूर्व जांच की सुविधा दी जाती है। इस अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व देखभाल मुहैया कराना है। सोमवार को जिले में 130 महिलाओं की जांच की गई है।



...बाक्स...

मेडिकल कॉलेज में नहीं हो पाई जांच

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत सोमवार को मेडिकल कॉलेज में गर्भवती महिलाओं की जांच नहीं हो पाई। स्त्री रोग विभाग के एचओडी डॉ. अमोद ने बताया कि सोमवार को ओटी डे के चलते जांच नहीं हुई। अब मंगलवार को ऐसी महिलाओं की विशेष जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि ओटी में 8 ऑपरेशन किए गए।
विज्ञापन




....संवाद

पांवटा अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच करते डॉ. सुधी गुप्ता। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें