फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: राज्य स्तरीय कुश्ती में वाणी प्रथम, मजदूर नेता ने किया सम्मानित

विज्ञापन
कुश्ती में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहला स्थान पाने वाली सालवाला स्कूल की वाणी को सम्मानित
विज्ञापन
-राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए ट्रैक सूट देने और मदद का आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। राजकीय उच्च विद्यालय सालवाला की छात्रा वाणी ने राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर मजदूर नेता प्रदीप चौहान और स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के प्रधान सुरेश चौहान ने उसे सम्मानित कर नकद राशि भेंट की।
प्रदीप चौहान ने कहा कि वाणी की सफलता उसकी मेहनत और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं को सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिले तो वे बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के दौरान वाणी को ट्रैक सूट दिया जाएगा और भविष्य में भी हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्कूल के पीटीआई ओम प्रकाश शर्मा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वाणी को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिलाने में उनकी अहम भूमिका रही है। उनके प्रयासों से विद्यार्थियों का खेलों में प्रदर्शन बेहतर हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वाणी राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करेगी।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें