फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सराहां में आज से शुरू होगा राज्यस्तरीय वामन द्वादशी मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सराहां (सिरमौर)। राज्यस्तरीय वामन द्वादशी मेला सराहां में आज से 25 सितंबर तक धूमधाम से मनाया जाएगा। मेले का शुभारंभ बुधवार को वामन भगवान की पूजा-अर्चना और भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। इसके बाद ऐतिहासिक शिरगुल तालाब में भगवान वामन की पालकी का नौका विहार करवाया जाएगा।

कार्यक्रम के अनुसार 23 सितंबर को उपायुक्त सिरमौर वामन भगवान के मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और पालकी को कंधा देकर शोभायात्रा का शुभारंभ करेंगे। इसी दिन विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई विकासात्मक प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया जाएगा। शोभायात्रा में दूलांजी की झांकियां, बोडू साहिब की गतका पार्टी, होमगार्ड बैंड, एनसीसी तथा स्काउट एंड गाइड के विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


24 सितंबर को विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ कबड्डी और बोली बोल प्रतियोगिता भी होगी। शाम छह बजे से रात 12 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

25 सितंबर को पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे। महिला कुश्ती भी मेले का प्रमुख आकर्षण रहेगी। तीनों सांस्कृतिक संध्याओं में जिला और प्रदेश के नामी कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।

पहले ब्लॉक और फिर जिला स्तर पर आयोजित होने वाला यह मेला अब राज्यस्तरीय रूप ले चुका है। मेले में लगातार बढ़ रही भीड़ और लोकप्रियता को देखते हुए इसकी अवधि दो से बढ़ाकर तीन दिन की गई है। तीनों दिनों दिन में विभिन्न गतिविधियां और रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन


एसडीएम पच्छाद प्रियंका चंद्र ने बताया कि मेले के दूसरे और तीसरे दिन मुख्य अतिथि शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि मेले को आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। प्राचीन समय से आयोजित हो रहे इस मेले में हिमाचल प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु और लोग पहुंचते हैं।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें