फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: वामन द्वादशी मेले के समापन पर सीएम से बड़ी घोषणाओं की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
वामन द्वादशी मेले के समापन पर सीएम से बड़ी घोषणाओं की उम्मीद
विज्ञापन

25 सितंबर को सराहां पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, अस्पताल और विद्युत मंडल को लेकर टिकीं निगाहें

संवाद न्यूज एजेंसी

सराहां (सिरमौर)। राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेले का समापन 25 सितंबर को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे। मुख्यमंत्री के सराहां दौरे से पच्छाद क्षेत्र के लोगों को विकास से जुड़ी घोषणाओं की उम्मीद जगी है। क्षेत्र में सराहां सिविल अस्पताल को 100 बिस्तरों का करने, डॉक्टरों के पद सृजित करने और विद्युत विभाग का मंडल खोलने की मांग प्रमुखता से उठाए जाने की संभावना है।

राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला 23 से 25 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है। मेले का शुभारंभ 23 सितंबर को उपायुक्त सिरमौर करेंगे, जबकि समापन समारोह में मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि इस दौरान मुख्यमंत्री पच्छाद के लिए कुछ बड़ी योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं।
विज्ञापन


गौर हो कि पूर्व भाजपा सरकार ने सराहां अस्पताल को 100 बिस्तरों का करने और डॉक्टरों के पद सृजित करने की अधिसूचना जारी करने के साथ विद्युत विभाग का मंडल खोलने की घोषणा की थी। विद्युत मंडल में अधिशासी अभियंता करीब छह माह तक कार्यरत भी रहे। वर्तमान सरकार के सत्ता में आने के बाद पूर्व सरकार के कार्यकाल में शुरू किए गए कई कार्य बंद कर दिए गए थे।

भाजपा नेता लगातार आरोप लगाते रहे हैं कि पिछले चार वर्षों में पच्छाद में विकास के नाम पर कोई बड़ा काम नहीं हुआ। वहीं, कांग्रेस नेताओं के लिए भी मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान क्षेत्र के लिए घोषणाएं महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर ने कहा कि मुख्यमंत्री 25 सितंबर को मेले का समापन करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान क्षेत्र के लिए कई बड़ी योजनाओं की सौगात मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


पच्छाद विधायक रीना कश्यप ने कहा कि चार साल बाद भी यदि पच्छाद में कोई बड़ा संस्थान आता है तो वह उसका स्वागत करेंगी। हालांकि, उन्हें उम्मीद नहीं है कि मुख्यमंत्री पच्छाद की जनता के लिए कोई बड़ी सौगात देंगे।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें