फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: झुमके झुमके हो बांठने तेरे झुमके.., सुषमा मेरी जानी रे...गीतों पर नाचे लोग

विज्ञापन
सराहां में आयोजित वामन द्वादशी मेले में मौजूद दर्शक। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन







अनुज शर्मा और राजीव शर्मा ने भी बांधा समां, देर तक डटे रहे दर्शक

संवाद न्यूज एजेंसी

सराहां (सिरमौर)। राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या यादगार बन गई। कुश्ती स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में स्टार कलाकार विक्की चौहान, इंडियन आइडल प्रतिभागी अनुज शर्मा और राजीव शर्मा ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कलाकारों के गीतों पर पूरा पंडाल झूम उठा और देर रात तक सांस्कृतिक संध्या का माहौल उत्साह से सराबोर रहा।

दूसरी सांस्कृतिक संध्या में जैसे ही स्टार कलाकार विक्की चौहान मंच पर पहुंचे, पूरा पंडाल तालियों और सीटियों से गूंज उठा। उन्होंने एक के बाद एक अपने लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। विक्की चौहान ने चमचमा दे तेरे दण्डु हो..., डाली झूमो झूमों री..., नीरू चली घुमदी..., झुमके झुमके हो बांठने तेरे झुमके..., शेला लगा तेरे आंगने बबली प्यारीए..., और सुषमा मेरी जानी रे..., सहित कई गीत प्रस्तुत किए। उनके गीतों पर दर्शक अपनी सीटों से उठकर नाचने लगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान विक्की चौहान ने एसडीएम पच्छाद डॉ. प्रियंका चंद्रा से भी नृत्य करने का आग्रह किया। उनके आग्रह पर एसडीएम ने भी मंच के सामने नृत्य किया, जिसे देखकर दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।

इससे पहले इंडियन आइडल प्रतिभागी अनुज शर्मा ने अपनी प्रस्तुति से समां बांधा। उन्होंने एक हसीना थी, एक दीवाना था..., तेरी मेरी कहानी है, बारिशों का पानी है..., जीता था जिसके लिए, जिसके लिए मरता था..., और संदेशे आते हैं, हमें बुलाते हैं..., जैसे गीत प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुतियों पर भी दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।

कार्यक्रम की शुरुआत में राजीव शर्मा ने उचियां धारो रा नजारा शांवना..., कुल्लू मनाली लगा मेला..., सहित कई गीत पेश किए। इन गीतों पर भी दर्शक थिरकते नजर आए।
विज्ञापन


दूसरी सांस्कृतिक संध्या में कांग्रेस नेत्री दयाल प्यारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुईं। इस अवसर पर एसडीएम पच्छाद डॉ. प्रियंका चंद्रा, तहसीलदार पच्छाद जगपाल सिंह, नायब तहसीलदार राशिद अहमद सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।

सराहां में आयोजित वामन द्वादशी मेले में मौजूद दर्शक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें