फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाल्मीकि चौक झड़प : 11 को जमानत, श्री वाल्मीकि सभा के अध्यक्ष समेत तीन भेजे जेल

Fri, 06 Nov 2026 08:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। नाहन के वाल्मीकि चौक पर 23 अक्तूबर को दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प और पथराव के मामले में अदालत ने न्यायिक हिरासत में चल रहे 11 आरोपियों की जमानत मंजूर कर ली है। वहीं, हाल ही में पकड़े गए श्री वाल्मीकि सभा के अध्यक्ष सहित तीन अन्य आरोपियों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि जमानत पाने वाले 11 आरोपियों में वाल्मीकि मोहल्ला निवासी वासु, शिवराज, विद्यासागर उर्फ राहुल, आर्यन और आर्यवीर उर्फ आदि शामिल हैं। इनके अलावा गोविंदगढ़ मोहल्ला निवासी प्रकाश सिंह उर्फ बादल, कुलविंद्र सिंह उर्फ खोजु, सुखविंद्र सिंह उर्फ गप्पू, गुरजीत सिंह उर्फ गुज्जू, तेजपाल सिंह उर्फ तेजू और सोहन सिंह को भी जमानत मिली है।
एसपी ने बताया कि हाल ही में गिरफ्तार आरोपियों में श्री वाल्मीकि सभा के अध्यक्ष विजय चौरिया, इंद्र चौरिया (निवासी वाल्मीकि मोहल्ला) और गुरनाम (निवासी गोविंदगढ़ मोहल्ला) शामिल हैं। पुलिस ने रिमांड पूरा होने पर तीनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में अब तक 14 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 23 अक्तूबर को वाल्मीकि चौक पर स्वागत गेट लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। दोनों तरफ से हुए पथराव में पुलिस कर्मियों सहित कई लोग घायल हुए थे और संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा था। पुलिस फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें