फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी, अब पोलियो अभियान पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में 27 फरवरी से पल्स पोलियो अभियान शुरू होगा। इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग की ओर से जिले में पहले कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया गया था। विभाग ने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप लगभग इसे पूरा भी कर लिया। अब इस अभियान को धीमा कर पोलियो उन्मूलन अभियान पर विभाग ध्यान दे रहा है।
विज्ञापन

हालांकि, विभाग जिले के कुछ मुख्य स्वास्थ्य संस्थानों में स्थापित टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीनेशन जारी रखेगा। सिरमौर जिला में 27, 28 फरवरी और एक मार्च को पहले चरण में शून्य से पांच वर्ष के लाखों बच्चों को दो पोलियो की पहली खुराक पिलाई जाएगी।
विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी समेत सभी स्वास्थ्य खंडों के अधिकारियों ने पोलियो अभियान को सफल बनाने के तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसमें तीनों दिन की रूपरेखा तैयार करके विभाग के सुपरवाइजर, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के अलावा आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी वर्कर आदि की तैनाती की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 27 फरवरी को विभाग की ओर से निर्धारित पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। 28 फरवरी को मोबाइल टीमें, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगे। दो दिन में जो बच्चे पोलियो की दवाई लेने से वंचित रहे जाएंगे, उन्हें एक मार्च को पोलियो ड्राप्स पिलाई जाएगी।
गौरतलब है कि जिला सिरमौर स्वास्थ्य विभाग में धगेड़ा, राजपुर, पच्छाद, शिलाई और संगड़ाह स्वास्थ्य खंड हैं। इन सभी खंडों में पोलियो बूथ स्थापित किए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला सिरमौर डॉ. सुनील कुमार गौतम ने बताया कि सिरमौर जिले में 27 फरवरी को पहले चरण में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को घर-घर जाकर व एक मार्च को पहले दो दिन दवा पीने से वंचित रह गए नौनिहालों को पोलियो ड्राप्स पिलाई जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए विभाग तैयारियों में जुट गया है। इसको लेकर जल्द ही बैठक भी आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें