फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ददाहू में 35 लड़कियों ने लगवाया एचपीवी का टीका

विज्ञापन
ददाहू अस्पताल में ​किशोरी का टीकाकरण करतीं स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
विज्ञापन
टीकाकरण को लेकर अफवाहों व भ्रांतियों से बचें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। बेटियों को सर्विकल कैंसर जैसे भयानक रोग से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष ह्यूमन पैपिलोमा वायर्स (एचपीवी) टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत एमसीएच केंद्र ददाहू में शनिवार को विशेष शिविर लगाया गया, जिसमें 35 लड़कियों का टीकाकरण किया गया। इस दौरान पीएचसी बडग, पराडा व कोटी धीमान के अधीन आने वाली 14 से 15 साल तक की लड़कियों को एचपीवी का टीका लगा कर उन्हें प्रमाण पत्र जारी किए गए।
विज्ञापन


शिविर प्रभारी डॉ. रजत गर्ग और डाॅ. श्रेया महाजन ने बताया कि यह टीकाकरण मई मास तक प्रत्येक रविवार को लगाया जाएगा और विभाग ने इस टीकाकरण का शतप्रतिशत लक्ष्य रखा है। इस विशेष टीकाकरण को लेकर किसी भी तरह की अफवाहों व भ्रांतियों से बचें और 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की हर लड़की को एचपीवी टीके को लगवाना सुनिश्चित करें। इस मौके पर सुपरवाइजर दीपक भारद्वाज, रेखा देवी, सीएचओ निधि, सिमरन व शीतल सहित आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन


-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें