फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बास्केटबाल में बड़ू साहिब तथा हैंंडबाल में सराहां टीम चैंपियन

विज्ञापन
मानपुर देवड़ा में अंडर-19 प्रतियोगिता में विजेता टीम को पुरस्कार वितरित करते मुख्य अतिथि पृथ्वी
विज्ञापन
नीरज कुमार सर्वश्रेष्ठ धावक और तारुवाला ने जीती एथलेटिक्स ओवर ऑल ट्राॅफी
विज्ञापन

मानपुर देवड़ा स्कूल में जिला स्तरीय अंडर-19 खेल प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शहीद सोहन सिंह मेमोरियल विद्यालय मानपुर देवड़ा में जिला स्तरीय अंडर-19 खेल प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्यातिथि पूर्व उपप्रधान भगानी पृथ्वी चंद और विशिष्ट अतिथि कृष्ण कुमार ने पुरस्कार वितरित किए। बीबी जीत कौर स्कूल के नीरज कुमार को सर्वश्रेष्ठ धावक का खिताब मिला।
जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के प्रभारी विवेक पाल और नीरज माहेश्वरी ने बताया कि जिला स्तरीय मुख्य खेल प्रतियोगिता में कुल 27 टीमों ने भाग लिया। एथलेटिक्स में ओवरआल विजेता पीएमश्री तारुवाला स्कूल टीम और दूसरे स्थान पर बीबी जीत कौर स्कूल टीम रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ धावक का खिताब बीबी जीत कौर स्कूल के नीरज कुमार को मिला, वहीं बास्केटबाल में बड़ू साहिब टीम विजेता और छात्र स्कूल नाहन की टीम उपविजेता रहीं। हैंडबाल में सराहां स्कूल की टीम विजेता और विक्रमबाग की टीम उपविजेता रही। हॉकी में पुरुवाला विजेता और बड़ू साहिब टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन


इस अवसर पर स्कूल के स्थानीय प्रधानाचार्य अनिल नागवाल, कमलजीत सिंह, हंसराज, चरन सिंह, चतर सिंह, विक्रम तोमर, नरेंद्र नेगी, संजीव कुमार, नीरज माहेश्वरी, हलविंद्र सिंह, मनमोहन सिंह, राजीव शर्मा, जसविंद्र सिंह, विपन शर्मा, विक्रम तोमर, हरविंदर सिंह, राजेंद्र सिंह और हरविंद्र सैनी मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें