फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: खो-खो में नाहन जोन और वॉलीबाल में नौहराधार जोन रहा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन

बोगधार स्कूल में चल रही जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद स्पर्धा का समापन
समारोह के मुख्यातिथि अजय वर्मा ने नवाजे विजेता खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोगधार में चल रही जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। इसमें जिले के आठ जोन के 350 छात्र खिलाड़ियों ने भाग लेकर ट्राॅफी के लिए पसीना बहाया। समापन समारोह में जलशक्ति मंडल नौहराधार के अधिशासी अभियंता अजय वर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
योग में सनोरा जोन पहले और नौहराधार जोन दूसरे स्थान पर रहा। रीदम योग में नौहराधार पहले और सनौरा दूसरे स्थान पर रहा। खो-खो में नाहन जोन पहले और राजगढ़ जोन दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, वॉलीबाल प्रतियोगिता में नौहराधार जोन पहले और राजगढ़ जोन दूसरे स्थान पर रहा। कबड्डी में पांवटा जोन विजेता और शिलाई जोन उपविजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने विजेता-उपविजेताओं को जीत की बधाई दी और प्रत्येक छात्र से खेलों में रूचि रखने की बात कही। इस मौके पर पूर्व सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुनील कमल, प्रदेश प्रवक्ता संघ के चेयरमैन सुरेंद्र पुंडीर, शारीरिक प्रवक्ता एवं खेलकूद निरीक्षक मधु पुंडीर, खेल प्रभारी प्रताप चौहान, प्रबंधक सचिव एवं प्रधानाचार्य गुमान सिंह, पंचायत समिति संगड़ाह अध्यक्ष तेजेंद्र कमल, पूर्व प्रधान मनोज कमल, व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक चौहान, एवीएन के प्रधानाचार्य सुशील कमल, डीपीई भाग सिंह, खजान सिंह, ओम प्रकाश समेत अन्य मौजूद रहे।
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें