लानापालर स्कूल ने जीता ऑलराउंड बेस्ट का खिताब
छात्र वर्ग की अंडर-19 जोन स्तरीय प्रतियोगिता में जमाई धाक
विजेता खिलाड़ी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल में आयोजित 19 वर्ष से कम लड़कों की खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लानापालर में हुई। आयोजक एवं प्रधानाचार्य सुरेश शर्मा के नेतृत्व में हुई इस प्रतियोगिता में लानापालर स्कूल ने ओवर ऑलबेस्ट की ट्राॅफी अपने नाम की।
योग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भाटगड़ ने प्रथम और लानापालर स्कूल ने दूसरा स्थान अर्जित किया। बैडमिंटन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लानापालर विजेता और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोरग उपविजेता रहे।
खो-खो में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रजाना विजेता और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सागना सताहन उपविजेता रहा। कबड्डी में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सगड़ाह विजेता और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरिपुरधार उपविजेता रहा।
इसी प्रकार वॉलीबाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिपुरधार विजेता और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दिऊडी खडाह उपविजेता रहा। फोक डांस में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लानापालर प्रथम रहा। समूहगान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भलाड भलौना ने विजयी ट्रॉफी अपने नाम की।
ऑलराउंड बेस्ट की ट्राॅफी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लानापालर के नाम रही। यह जानकारी जोन प्रभारी मीन सिंह राणा, सह प्रभारी सुरेंद्र सूर्या और मीडिया प्रभारी कुलदीप ठाकुर ने दी।
संवाद