फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बैडमिंटन में शिलाई और वॉलीबाल में रोनहाट अगले चरण में

विज्ञापन
विज्ञापन
बैडमिंटन में शिलाई और वॉलीबाल में रोनहाट अगले चरण में
विज्ञापन

छात्र वर्ग की अंडर-19 खेलकूद स्पर्धा का शिलाई में हुआ शुभारंभ
जोन स्तरीय स्पर्धा में 18 स्कूलों के 310 छात्र खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिलाई में अंडर-19 छात्र वर्ग की जोन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को शुरू हुई। चार दिवसीय इस खेलकूद का शुभारंभ बीडीसी सदस्य रमेश नेगी ने किया।
छात्र खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट के माध्यम से पहले मुख्यातिथि को सलामी दी। इसके बाद दीप प्रज्वलित करके मुख्यातिथि रमेश नेगी ने खेल स्पर्धा का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में 18 स्कूलों के 310 छात्र खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य और आयोजक सचिव रमेश चंद ने बताया कि इस स्पर्धा में वॉलीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन, खो-खो और शतरंज स्पर्धा खेली जाएगी।
पहले दिन हुई बैडमिंटन स्पर्धा में शिलाई ने टिंबी को हराकर अगले चरण में प्रवेश पाया। जबकि वॉलीबाल का मैच रोनहाट और द्रविल के बीच खेला गया। इसमें रोनहाट स्कूल ने जीत दर्ज की। कबड्डी में जरवा जुनेली ने मिल्लाह को हराकर अगले दौर में प्रवेश पाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान शिलाई पंचायत की प्रधान शीला नेगी, अत्तर राणा, अत्तर नेगी, रमेश चंद, रमा शर्मा, जवाहर देसाई, खजान सिंह सहित स्कूल के अध्यापक मौजूद रहे। संवाद
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें