दौड़ में राधिका और तमन्ना रहीं प्रथम
अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर चमक बिखेर रही प्रदेश की बेटियां : किरनेश जंग
मानपुर देवड़ा में जिला स्तरीय छात्रा वर्ग अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। शहीद सोहन सिंह मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुर देवड़ा में बुधवार से छात्राओं की जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग और विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान मानपुर देवड़ा कृष्ण कुमार ने दीप प्रज्वलित व मार्च मास्ट की सलामी के साथ विधिवत शुभारंभ किया। स्कूली छात्राओं ने स्वागत गीत, गिद्दा और भंगड़ा समेत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मुख्यातिथि पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने कहा कि स्कूल खेल प्रतियोगिताएं बेहतरीन मंच साबित हो रही हैं। आज प्रदेश और जिला सिरमौर की कई बेटियां अंतरराष्ट्रीय खेल पटल पर अपनी चमक बिखेर रहीं हैं। इसमें कबड्डी, क्रिकेट समेत अन्य खेल स्पर्धाएं शामिल हैं। युवाओं को आज शिक्षा के साथ खेलकूद में भी अग्रणी रहने की जरूरत है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुर देवड़ा में खेलों के लिए बेहतर मैदान और माहौल बन गया है।
मानपुर देवड़ा स्कूर के प्रधानाचार्य अनिल नागवाल, एडीपीओ महेश चंद तथा जिला स्कूली क्रीड़ा संघ खेलकूद प्रतियोगिता के प्रभारी खजान वर्मा ने मुख्य अतिथि व अन्य मेहमानों का स्वागत किया। कहा कि 18 से 21 सितंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में आठ जोन के करीब 550 छात्राएं खेलकूद में भाग ले रही है। शुरुआती दौर में हुई खेल प्रतियोगिता में प्रथम दिन 100 मीटर दौड़ में रामपुरघाट स्कूल की राधिका प्रथम, जामनीवाला की रितू दूसरे व पुन्नरधार की प्रतिका तृतीय स्थान पर रही। 800 मीटर दौड़ में कफोटा स्कूल की तमन्ना प्रथम, कुरला खरग की वर्षा चौहान दूसरे व हलाहं की मुस्कान तृतीय स्थान पर रही। 1500 मीटर दौड़ में हलाहं की शालनी प््रथम जामनीवाला की रीतू दूसरे व झकांडों की अनुकृति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट में नौहराधार की रिधिमा प्रथम, भरोग बनेड़ी की श्रृष्टि शर्मा दूसरे व पांवटा साहिब की आकृति तृतीय रही। जैवेलियन थ्रो में जमटा की मधुबाला प्रथम एंव कृतिका दूसरे स्थान पर तथा बनौर की सलोनी तृतीय रही। डिस्कस थ्रो में जमटा की कृतिका प्रथम व जमटा की ही स्नेहा दूसरे स्थान पर रही।
इस अवसर पर शहीद सोहन सिंह को माता रुकमणी देवी, धर्मपत्नी रजनी देवी, प्रधानाचार्य मानपुर देवड़ा अनिल नागवाल, पूर्व जिला शिक्षा उर निदेशक गोरखनाथ चौधरी, पांवटा कन्या स्कूल प्रधानाचार्य रतन ठाकुर, छात्र स्कूल तारुवाला के प्रधानाचार्य डॉ. प्रेमपाल ठाकुर, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. दीर्घायु प्रसाद, प्रदीप चौहान, यशपाल सिंह सैनी, प्रधानाचार्य अंबोया स्कूल नरेंद्र नेगी, अजय शर्मा, कृष्णा रॉय, कृष्ण कुमार, तौहीद अली, जीवन जोशी, विनोद कपूर, बाबूराम, मनीष टंडन, जवाहर सिंह, रामपाल, सितार मोहम्मद, नीलम शर्मा, विक्रम सिंह, धनवीर सिंह, रीना पलियाल, पृथ्वी चंद, माया राम कपूर, प्रताप सिंह तोमर मौजूद रहे।
संवाद
४.
- मानपुर देवड़ा में जिला स्तरीय छात्रा वर्ग अंडर-19 खेल स्पर्धा को दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ क
- मानपुर देवड़ा में जिला स्तरीय छात्रा वर्ग अंडर-19 खेल स्पर्धा को दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ क