फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: त्वचा रोग विशेषज्ञ चिकित्सक से ही करवाएं उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
त्वचा रोग विशेषज्ञ चिकित्सक से ही करवाएं उपचार
विज्ञापन

मुख्य वक्ता डॉ. अलवधि ने विद्यार्थियों को दी त्वचा रोग के बारे में जानकारी
कॉमन स्किन प्रॉब्लम्स एंड यूथ रेस्टोरेशन विषय पर जागरूकता व्याख्यान

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में वनस्पति विज्ञान विभाग एवं जीव विज्ञान विभाग के द्वारा कॉमन स्किन प्रॉब्लम्स एंड यूथ रेस्टोरेशन विषय पर जागरुकता व्याख्यान का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला की ओर से की गई। इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. शफी अलवधि रही।

मुख्य वक्ता डॉ. अलवधि ने कॉलेज के विद्यार्थियों को त्वचा संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारियां दी। इसमें युवाओं से जुड़ी सामान्य समस्याएं जैसे की हेयर फाल, फंगल इन्फेक्शन, झाइयां व डार्क सर्किल जैसी त्वचा संबंधित रोगों के कारणों तथा निवारणों के बारे में भी पता चल सका। उन्होंने कहा कि तनाव तथा भोजन में विटामिन-डी, विटामिन- बी 12 तथा अन्य पोषक तत्वों की कमी तथा आधुनिक रहन सहन के कारण ही त्वचा संबंधित रोग उत्पन्न होते हैं। किसी भी त्वचा संबंधित रोग को सामान्य न समझकर किसी कुशल त्वचा रोग विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए तथा पूरा इलाज करवाना चाहिए, नहीं तो इन रोगों के दोबारा उत्पन्न होने का खतरा बना रहता है। व्याख्यान के अंत में डाॅ. शफी ने विद्यार्थियों तथा शिक्षकों के विभिन्न प्रश्नों का समाधान किया। विशेष जागरुकता कार्यक्रम के अंत में डॉ. ऋतु पंत ने विशेषज्ञ वक्ता समेत सभी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम के दौरान प्रो. सुलक्षणा शर्मा, प्रो. धनमंती कंडासी, डॉ. जाहिद अली मालिक, प्रो. दीपा चौहान तथा गुलाब सिंह मांटा समेत कॉलेज के करीब 140 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें