फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: वुशु के अंडर-12 में अभी चौधरी और इशिका कश्यप रहे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

विज्ञापन
पांवटा साहिब में जिला स्तरीय वुशु खेल में दमखम दिखाते सिरमौर के खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
(हिमाचल यूथ )
विज्ञापन


वुशु के अंडर-12 में अभी चौधरी और इशिका कश्यप रहे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
द स्कॉलर्स होम स्कूल में दूसरी जिला वुशु चैंपियनशिप का आयोजन
अंडर-14 में पुरुष वर्ग में ध्रुव ठाकुर और महिला वर्ग में अनन्या ठाकुर सर्वश्रेष्ठ
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। जिला वुशु एसोसिएशन सिरमौर की ओर से द स्कॉलर्स होम स्कूल में वुशु प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें जिलेभर से 46 खिलाड़ी पहुंचे। समापन और पुरस्कार वितरण की मुख्यातिथि निदेशक स्कॉलर्स होम स्कूल गुरमीत कौर नारंग ने पुरस्कार वितरित किए।
इस प्रतियोगिता में बेस्ट प्लेयर अंडर-12 में पुरुष वर्ग में अभी चौधरी और महिला वर्ग में इशिका कश्यप रही। इसके अलावा बेस्ट प्लेयर अंडर-14 में पुरुष वर्ग में ध्रुव सिंह ठाकुर और महिला वर्ग में अनन्या ठाकुर रहीं। मुख्य अतिथि गुरमीत कौर नारंग ने कहा कि बच्चों के लिए आज के दौर में खेल बेहद जरूरी है। युवा किसी न किसी खेल में भाग लें और अपने आप को मोबाइल से दूर रखें। मुख्यातिथि ने विजेता छात्र और छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया। विजेता खिलाड़ी राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर वुशु संघ के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पाल सिंह नारंग ने इस प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए वुशु संघ के महासचिव डॉ. कुलदीप कुमार बतान, कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार और कोच अमित कुमार समेत पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें