फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अंडर-14 छात्र-छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता 13 सितंबर से

विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन

अंडर-14 छात्र-छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता 13 सितंबर से
बारिश के बाद मौसम खुलने पर प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने खेलकूद का लिया फैसला
जिले के राजगढ़, पांवटा साहिब, नाहन और ददाहू स्कूल में खेली जाएंगी प्रतियोगिताएं
पंकज तन्हा
नाहन (सिरमौर)। जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता 13 सितंबर से शुरू होगी। छात्रा वर्ग की खेलें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजगढ़ और राजकीय कन्या वरिष्ठ पाठशाला नाहन में होंगी। जबकि छात्र वर्ग की खेलें शमशेर स्कूल नाहन और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नौहराधार में होंगी।
पहले यह प्रतियोगिता 17 अगस्त से होनी थी, जिसे बारिश के कारण स्थगित कर दिया गया था। अब मौसम खुलने पर प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता करवाने की रूपरेखा तैयार कर ली है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार छात्रा वर्ग की वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, शतरंज, योगा सांस्कृतिक, भाषण, एकलगान, वन एक्ट प्ले, समूहगान और फोक डांस प्रतियोगिता 13 से 16 सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजगढ़ में आयोजित की जाएगी।
छात्रा वर्ग की बास्केट बाल, हॉकी, हैंडबाल, रेसलिंग, जूडो व एथलेटिक्स प्रतियोगिता राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में 18 से 21 सितंबर तक आयोजित की जाएगी।
वहीं छात्र वर्ग की बॉस्केटबाल, हॉकी, हैंडबाल, रेसलिंग, फुटबाल, जूडो, बॉक्सिंग व एथलेटिक्स स्पर्धाएं 18 से 21 सितंबर तक शमशेर स्कूल नाहन में आयोजित की जाएंगी।
वहीं छात्र वर्ग की वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, शतरंज, योगा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण स्पर्धा, एकलगान, वन एक्ट प्ले, समूहगान व फोक डांस प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नौहराधार में 24 से 27 सितंबर तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक राजीव ठाकुर ने बताया कि अंडर-14 छात्र-छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 13 सितंबर से आयोजित की जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें