खेलकूद प्रतियोगिता हो, उसी से खिलाड़ी किए जाएं चयनित : रमेश सरैक
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। शिक्षा विभाग ने मौसम खराब होने के कारण इस साल स्कूल के विद्यार्थियों की अंडर-14 और अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता नहीं करवाने का निर्णय लिया है। विभाग ने खेलकूद प्रतियोगिता की जगह ट्रायल की व्यवस्था की है।
यहां जारी प्रेस बयान में सेवानिवृत्त एडीपीओ रमेश सरैक ने कहा कि हैरानी की बात यह है कि खेलकूद की जगह एक दिन के ट्रायल की व्यवस्था की गई है। एक दिन में ट्रायल संभव ही नहीं है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग अपने निर्णय पर गौर करे और खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित करे। खेलकूद प्रतियोगिता से ही बच्चों की सही प्रतिभा सामने आ पाएगी, तभी सही बच्चों का चयन आगे की स्पर्धाओं के लिए हो पाएगा।
संवाद