फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: प्रशिक्षण अवधि में तैयार किए विभिन्न उत्पादों का अधिकारियों ने लिया जायजा

विज्ञापन
यूकोआरसेटी कार्यालय नाहन में प्रशिक्षणर्थियों के बनाए सामान का निरीक्षण करते बैंक के महाप्रबंधक
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन








संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। यूको बैंक के महाप्रबंधक आलोक कुमार और उप महाप्रबंधक सोलन पूजा ने यूकोआरसेटी नाहन का दौरा किया और संस्थान में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का जायजा लिया। इस मौके पर अधिकारियों ने एलएमवी बैच और एलएमवी बैच और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के प्रशिक्षणार्थियों के साथ संवाद भी किया।
संस्थान की संकाय सदस्य तानिया भाटिया ने बताया कि अधिकारियों ने प्रशिक्षणार्थियों से उनके प्रशिक्षण अनुभव, सीखी गई तकनीकों और प्रशिक्षण उपरांत स्वरोजगार की संभावनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने और अपने हुनर को उद्यमिता में बदलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने आरसेटी प्रशिक्षणार्थियों की ओर से प्रशिक्षण अवधि में तैयार किए गए जूट बैग, धूपबत्ती, सुगंधित मोमबत्तियां और सॉफ्ट टॉयज़ सहित विभिन्न उत्पादों का अवलोकन किया और प्रशिक्षणार्थियों की रचनात्मकता एवं कार्य कुशलता की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान आरसेटी निदेशक नवज्योत कौर ने संस्थान की प्रशिक्षण गतिविधियों और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें