फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन में 35 महिलाएं संवार रहीं हुनर, ब्यूटी उद्योग के गुर सीख रहीं

विज्ञापन
यूकोआरसेटी कार्यालय नाहन में ब्यूटीशियन के गुर सीखती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन







संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। यूकोआरसेटी कार्यालय नाहन में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चल रहा 35 दिवसीय निशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण पाठ्यक्रम इन दिनों खासा उपयोगी साबित हो रहा है। प्रशिक्षण में 35 महिलाएं सौंदर्य क्षेत्र से जुड़ी आधुनिक तकनीकों का सैद्धांतिक ज्ञान लेने के साथ लाइव प्रैक्टिकल भी कर रही हैं।

मुख्य प्रशिक्षिका एवं सौंदर्य विशेषज्ञ ज्योति ठाकुर प्रशिक्षणार्थियों को ब्यूटीशियन के कार्य की बारीकियां सिखा रही हैं। प्रशिक्षण में डे-नाइट मेकअप, कॉर्पोरेट लुक, पार्टी मेकअप और एचडी ब्राइडल मेकअप जैसी तकनीकों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। महिलाओं को बदलते फैशन और ब्यूटी उद्योग की मांग के अनुरूप तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


संकाय सदस्य मनीषा चौहान और तानिया भाटिया ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान त्वचा के प्रकार की पहचान, ब्लीच, क्लीन-अप, फेशियल और विभिन्न मसाज तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही लेयर, स्टेप, लेजर और वी-कट जैसे हेयर कट, हेयर स्पा, हेयर कलरिंग, स्मूदनिंग और अलग-अलग अवसरों के अनुरूप हेयर स्टाइलिंग भी सिखाई जा रही है।

महिलाओं को हाथ-पैरों की ग्रूमिंग, मसाज, क्रिएटिव नेल आर्ट, आइब्रो की सटीक शेपिंग और पेनलेस वैक्सिंग की प्रोफेशनल तकनीक का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के लिए जरूरी कौशल उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन


ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाली महिलाओं की सुविधा के लिए यूकोआरसेटी की ओर से प्रशिक्षण अवधि में कैंपस में ही निशुल्क रहने और भोजन की व्यवस्था की गई है। इससे प्रशिक्षणार्थी आर्थिक चिंता से मुक्त होकर पूरी तरह अपने कौशल को निखारने पर ध्यान केंद्रित कर पा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें