फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: एनएसएस स्वयंसेवियों ने संभाली स्वच्छता और सुरक्षा की जिम्मेदारी

विज्ञापन
त्रिलोकपुर स्कूल में आयोजित एनएसएस शिविर में स्वच्छता गतिविधि करते स्वयंसेवक। संवाद 
विज्ञापन
सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिन अलग-अलग समूहों में बांटकर करवाई गईं गतिविधियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्रिलोकपुर में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवी विद्यार्थियों ने अनुशासन, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। विद्यार्थियों को अलग-अलग समूहों में बांटकर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। गतिविधियों के माध्यम से उन्हें टीम भावना के साथ कार्य करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का अवसर मिला।

एक समूह ने मेस ड्यूटी संभालते हुए नाश्ता, दोपहर और रात के भोजन की व्यवस्था में सहयोग किया। दूसरे समूह ने स्वच्छता अभियान चलाकर आसपास के क्षेत्र और सड़क किनारे बिखरे रैपर व अन्य कचरे को एकत्र किया। तीसरे समूह ने आपदा एवं सुरक्षा संबंधी गतिविधियों में भाग लिया, जबकि चौथे समूह ने मंदिर परिसर की सफाई की। पांचवें समूह ने भी निर्धारित क्षेत्र में स्वच्छता और अन्य सामुदायिक कार्यों में सहयोग दिया।
विज्ञापन

दोपहर के भोजन के बाद स्वयंसेवियों के लिए जागरूकता, मार्गदर्शन एवं परामर्श सत्र आयोजित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रिया तोमर ने विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारियों और अनुशासन के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एनएसएस शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा भावना, स्वच्छता के प्रति जागरूकता, टीमवर्क और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी प्रवक्ता योगराज, सविता भारद्वाज और सपना सहित अन्य मौजूद रहे।

त्रिलोकपुर स्कूल में आयोजित एनएसएस शिविर में स्वच्छता गतिविधि करते स्वयंसेवक। संवाद 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें