फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: हाथों में अब महकेगा स्वरोजगार, महिलाओं ने सीखे स्वावलंबन के गुर

विज्ञापन
शिलाई में शिविर के समापन मौके पर धूप और अगरबत्ती का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाएं। स्रोत:
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/शिलाई(सिरमौर)। क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यूकोआरसेटी सिरमौर के प्रयास रंग ला रहे हैं। इसी कड़ी में शिलाई में महिलाओं के लिए आयोजित 12 दिवसीय धूप एवं अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
इस शिविर के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को न केवल हुनरमंद बनाया गया, बल्कि उन्हें घर से ही अपना कारोबार शुरू करने के लिए प्रेरित भी किया गया। प्रशिक्षण के दौरान क्षेत्र की 33 महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ धूप और अगरबत्ती बनाने की बारीकियां सीखीं। समापन अवसर पर विशेषज्ञों ने महिलाओं को कच्चे माल की उपलब्धता से लेकर तैयार उत्पाद को बाजार में बेहतर तरीके से बेचने के गुर भी सिखाए। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आर्थिकी को सुदृढ़ करना है ताकि वे परिवार के पालन-पोषण में बराबर की भागीदारी निभा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर के सफल संचालन और महिलाओं के मार्गदर्शन में यूकोआरसेटी स्टाफ से तान्या भाटिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। उन्होंने महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उनके साथ मनीषा ने भी व्यवस्थाएं संभालने में अहम सहयोग दिया। समापन सत्र में बीएस डोमेन मूल्यांकनकर्ता भबानी शंकर नाइक और ईडीपी मूल्यांकनकर्ता राकेश कुमार वर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की और प्रतिभागियों के कौशल को परखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें