फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सतौन के मानल में कृषि उद्यमी बनने के गुर सीख रहीं 25 महिलाएं

विज्ञापन
सतौन के मानल में कृषि उद्यमी प्रशिक्षण शिविर में वीडियो से अहम जानकारी लेती महिलाएं। स्रोत: संस
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/सतौन/कफोटा(सिरमौर)। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से यूको आरसेटी नाहन की ओर से एक सराहनीय पहल की गई है। सिरमौर जिले के सतौन क्षेत्र के अंतर्गत मानल गांव में महिलाओं के लिए 13 दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत आगाज किया गया है।
इस विशेष शिविर में क्षेत्र की 25 उत्साही महिलाओं को कृषि के क्षेत्र में नए स्टार्टअप और उद्यम स्थापित करने के व्यावहारिक टिप्स दिए जा रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान डोमेन सदस्य अनिल ठाकुर मुख्य प्रशिक्षक के रूप में महिलाओं को कृषि उद्यमी बनने से जुड़ी बारीकियों और आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्रदान कर रहे हैं। शिविर का मुख्य फोकस इस बात पर है कि कैसे पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर इसे एक मुनाफे वाले व्यवसाय के रूप में बदला जाए।
विज्ञापन

आरसेटी की संकाय सदस्य तानिया भाटिया ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस 13 दिवसीय शिविर में महिलाओं को विभिन्न कृषि विधाओं से जोड़ा जा रहा है। इसके तहत ग्रामीण महिलाओं को ऑर्गेनिक फार्मिंग (जैविक खेती), डेयरी फार्मिंग, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के वैज्ञानिक तरीके और फसलों में कीटनाशकों के सही व सुरक्षित इस्तेमाल की तकनीक सिखाई जा रही है।
इसके अलावा, कम लागत में बेहतर मुनाफा कमाने के लिए फूल उत्पादन, मधुमक्खी पालन और मशरूम उत्पादन जैसे विषयों पर भी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इस प्रशिक्षण की सबसे बड़ी खासियत यह है कि महिलाओं को केवल उत्पादन ही नहीं, बल्कि बाजार (मार्केटिंग) की समझ भी विकसित की जा रही है। संकाय सदस्य तानिया भाटिया के अनुसार, महिलाओं को उत्पाद तैयार करने के बाद उसे बाजार में सही दाम पर बेचने और ग्राहकों तक पहुंच बनाने के गुर भी सिखाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसका सीधा उद्देश्य यह है कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद महिलाएं खुद का स्वरोजगार खड़ा कर सकें, अपनी आर्थिकी को मजबूत कर सकें और उन्हें अपने उत्पाद बेचने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। यह प्रशिक्षण ग्रामीण आर्थिकी को एक नई दिशा देने में मील का पत्थर साबित होगा। महिलाओं को कृषि क्षेत्र से जुड़े वीडियो भी दिखाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें