फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सांस्कृतिक प्रस्तुति से दिया महिला सशक्तीकरण का संदेश

विज्ञापन
यूकोआरसेटी में कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि, आयोजक व महिलाएं। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


यूकोआरसेटी नाहन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। यूकोआरसेटी कार्यालय नाहन में महिला दिवस के उपलक्ष्य पर मंगलवार को महिला सशक्तीकरण, आत्मनिर्भरता और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ मुख्यातिथि खंड विकास अधिकारी अंजलि गर्ग ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। कार्यक्रम में नाबार्ड के डीडीएम विक्रम जीत सिंह, एलडीएम सिरमौर सनोज कुमार सिंह और आरसेटी निदेशक मंजीत उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक उन्नति के लिए कौशल विकास और स्वरोजगार को अनिवार्य बताया। प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं ने नृत्य, समूह गान, भाषण, चित्रकला और नारा लेखन जैसी सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के माध्यम से महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस आयोजन में आईटीआई व बीडीओ नाहन के कर्मचारी और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें