कार्यक्रम के अंतिम दिन निदेशक ने महिलाओं को ऑनलाइन ठगी पर भी किया सचेत
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। यूकोआरसेटी परिसर में सिरमौर जिले के विभिन्न क्षेत्रों की 26 महिलाओं को वस्त्र तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 31 दिन तक चला। बुधवार को इस 31 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें यूको आरसेटी सिरमौर की निदेशक मनजीत मुख्यातिथि रही। उन्होंने महिला प्रतिभागियों को ऑनलाइन बैंकिंग से जुड़ी ठगी पर सचेत किया और बैंक की सभी प्रकार की विभिन्न ऋण और जमा योजनाओं की भी जानकारी दी।
मनजीत ने बताया कि यूको आरसेटी समय-समय पर 18 से 50 साल के युवाओं के लिए कई तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता है ताकि युवा आत्मनिर्भर बनके स्वरोजगार से जुड़ सकें।
इस प्रशिक्षण शिविर में मनिंदर कौर ने प्रशिक्षण दिया, जबकि अंतिम दिन वीडी सांख्यान और पुष्पा ने कार्य का अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान स्टाफ भी मौजूद रहा।
-संवाद