फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो घायल

विज्ञापन
two person injured in car bike accident in dadhahu sirmaur
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। थाना क्षेत्र रेणुकाजी के अंतर्गत रविवार देर शाम को रेणुका-संगड़ाह मार्ग पर अल्टो कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को ददाहू अस्पताल लाया गया जहां उनकी हालत गंभीर होने पर नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बाइक सवार संगड़ाह निवासी अनिल कुमार और जरग निवासी जयप्रकाश ददाहू से शाम को अपने घर की ओर जा रहे थे। दनोई पुल के समीप संगड़ाह की ओर से आ रही एक अल्टो कार से टकरा गए।
इससे दोनों बाइक सवारों को गंभीर चोटें आईं। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया। एएसआई माधो राम ने कहा कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। जिला प्रशासन की ओर से दोनों घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें