डीएवी स्कूल गली के समीप नाके में मिली सफलता, मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के देवीनगर में पुलिस टीम नाका लगाया था। इस दौरान तलाशी के दौरान दो युवकों से स्मैक बरामद की गई। पांवटा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि पांवटा साहिब के देवीनर वार्ड नंबर-10 में दो युवक स्मैक बेचने का काम कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। देवीनगर में वार्ड नंबर-10 डीएवी स्कूल के समीप गली में नाका लगाया गया। नाके के दौरान सामने से हर्ष निवासी वार्ड नंबर-10 देवीनगर व रोहन निवासी बड़वास आए। पुलिस टीम को देखकर हर्ष ने एक पैकेट पेड़ के नीचे फेंक दिया। इसके बाद भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर दोनों युवकों को पकड़ लिया। पेड़ के नीचे से पैकेट उठाया तो उसमें 2.47 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि दो युवकों के पास से 2.47 ग्राम स्मैक बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संवाद