पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा पुलिस ने यमुनानगर-पांवटा एनएच पर बहराल बैरियर पर 672 ग्राम चूरा पोस्त के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बहराल बैरियर के पास नाका लगाया था। इस दौरान हरियाणा से आ रही एक बाइक को तलाशी के लिए रोका। बाइक पर टोकियों निवासी राम अवतार(36) और माजरा निवासी मोहित कुमार(31) सवार थे।
तलाशी के दौरान पुलिस को बाइक में रखे एक कैरी बैग में तीन पॉलीथिन थैलियों में 672 ग्राम चूरापोस्त (भूक्की) बरामद की। पांवटा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पांवटा थाना में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी बीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।