in sirmaur district total 84 corona positive case and one new case found in sunday 28 august 2022
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में रविवार को कोरोना संक्रमण का एक नया मामला आया है, जबकि 21 लोग स्वस्थ हुए हैं। वर्तमान में जिले में 84 सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 161 सैंपलों की जांच की गई। इनमें से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
आरटीपीसीआर के तहत 157 सैंपलों की जांच की गई। इनमें से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी तरह रैपिड एंटीजन टेस्ट किट के अंतर्गत जांचे गए सभी चार सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने एक नया मामला और 21 लोगों के स्वस्थ होने की पुष्टि की है।