फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: तारुवाला से बाइक चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तारुवाला से बाइक चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

पांवटा थाना में 4 जुलाई को दर्ज हुआ था बाइक चोरी का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। तारुवाला के समीप से बाइक चोरी मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पांवटा साहिब थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार चार जुलाई को पुलिस थाना पांवटा साहिब पर मामला दर्ज करवाया गया था जिसमें कहा कि तारुवाला के पास से एक बाइक चोरी हो गई है। पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम द्वारा बाइक चोरी मामले की जांच शुरू की गई। चोरी की गई बाइक भी रामपुरघाट से बरामद कर ली गई है। इस मामले के आरोपी सौरभ (28) पुत्र दिनेश कुमार निवासी गांव रामपुर घाट डाकघर शिवपुर तहसील पांवटा साहिब जिला सिरमौर तथा आसिफ (21) पुत्र मोहम्मद ईरफान निवासी गांव खतौली डाक घर सरसिना तहसील व जिला सहारनपुर उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

एएसपी अदिति सिंह ने मामले की पुष्टि की है। पांवटा थाना पुलिस टीम इस मामले की जांंच कर रही है।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें