फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कार की टक्कर से महिला समेत दो गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
देहरादून-पांवटा-कालाअंब एनएच-07 पर मिश्रवाला क्यारदा के बीच कार की टक्कर से घायलों को उठाते ग्र
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज नाहन किया रेफर
विज्ञापन

एनएच-07 पर क्यारदा धौलाकुआं के बीच दर्दनाक हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। देहरादून-पांवटा साहिब-नाहन एनएच-07 पर क्यारदा-धौलाकुआं के बीच एक कार की टक्कर से एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए हैं। दोनों को सिविल अस्पताल में उपचार को पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया है। माजरा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एनएच-07 देहरादून-पांवटा साहिब नाहन मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में कुसुमलता (50) और शोयब (20) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दोनों को मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर माजरा थाना पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने पुष्टि की है। डीएसपी ने बताया कि इस मामले की माजरा थाना पुलिस टीम जांच कर रही है।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें