फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: चिलौन में बाइक खाई में गिरी, दो युवक गंभीर घायल

विज्ञापन
पांवटा साहिब से शिलाई एनएच-707 पर चिलौन के समीप बाइक गहरी खाई में गिरने के बाद घायल को निकालते
विज्ञापन
चिलौन में बाइक खाई में गिरी, दो युवक गंभीर घायल
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रस्से के सहारे किसी तरह घायलों को सड़क तक पहुंचाया
सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल हायर सेंटर रैफर
संवाद न्यूज एजेंसी
सतौन(सिरमौर)। पांवटा साहिब से शिलाई एनएच-707 पर चिलौन के समीप एक बाइक गहरी खाई में जा गिरी जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने करीब 50 फुट गहरी खाई से दोनों घायलों को रस्से के सहारे किसी तरह से सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। हादसे के एक घायल को गंभीर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार दो युवक हरमीत सिंह (23) पुत्र करनैल सिंह निवासी कुंडियों तहसील पांवटा साहिब तथा लितेश ऊर्फ अभी (23) पुत्र लखन सिंह निवासी सतौन तहसील कमरऊ जिला सिरमौर शिलाई से बाइक पर पांवटा की तरफ आ रहे थे। चिलौन के समीप अचानक बाइक अनियंत्रित होकर करीब 50 फुट गहरी खाई में जा गिरी। इसके बाद मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए। रस्से के सहारे काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला गया। इसके बाद 108 एंबुलेंस के माध्यम से दोनों घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा उपचार को पहुंचाया। डॉक्टर रिचा ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लितेश को हायर सेंटर रैफर कर दिया है।
विज्ञापन

एएसपी अदिति सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि मामला दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें