फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शांत महापर्व को लेकर चूड़ेश्वर सेवा समिति तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
शांत महापर्व को लेकर चूड़ेश्वर सेवा समिति तैयार
विज्ञापन

चूड़धार में 52 साल बाद 11 अक्तूबर को मनाया जाएगा कुरुड़ शांत महापर्व
संवाद न्यूज एजेंसी
सतौन (सिरमौर)। चूड़धार में 52 साल बाद 11 अक्तूबर को होने वाले कुरुड़ शांत महापर्व को लेकर चूड़ेश्वर सेवा समिति चूड़धार, प्रशासन और मंदिर समिति का सहयोग करेगी। इसमें 600 सदस्य कारसेवक के रूप में भाग लेंगे। समिति भंडारे के बर्तन सहित मंदिर को सजाने के लिए पांच क्विंटल फूलों की व्यवस्था भी करेगी। यह फैसला केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया है।
विज्ञापन

चूड़धार सेवा समिति के अध्यक्ष बीएम नांटा ने बताया कि 8 सितंबर को चौपाल में सेवा समिति और मंदिर समिति की बैठक हुई। इसमें 11 अक्तूबर को होने वाले शांत महापर्व की तैयारी संबंधित चर्चा की गई। बैठक में चर्चा उपरांत समिति को विभिन्न प्रकार की जिम्मेवारी सौंपी गई है जिसमे शांत महापर्व के दौरान भंडारे के लिए बर्तन, मंदिर सजाने के लिए पांच क्विंटल फूल, शांत महापर्व के दौरान विभिन्न कार्यों के निष्पादन के लिए समिति से 600 कार सेवक, कारसेवकों के लिए तीन रंगों के पर्ने आदि जिम्मेवारियां सौंपी गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें