फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: एक दिन में दो पर्व, शिवालयों में उमड़ी आस्था

विज्ञापन
सावन के तीसरे सोमवार व नाग पंचमी पर शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का जलाभिषेक को तांता लग
विज्ञापन
पातालेश्वर महादेव मंदिर पातलियां समेत क्षेत्र के शिवालयों में सुबह से पहुंचे श्रद्धालु
विज्ञापन

शिवलिंग पर बेलपत्र, फूल, अक्षत और फल चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना
सावन सोमवार पर व्रत रख महिलाओं ने की विशेष पूजा, भगवान शिव का किया जाप
नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा कर मांगी परिवार की सुरक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सावन का तीसरा सोमवार और नाग पंचमी का पर्व पांवटा साहिब में श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर पातलियां सहित क्षेत्र के शिव मंदिरों में भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर बेलपत्र, फूल, अक्षत और फल अर्पित कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
पंडित मदन सिंह, रामकिशन शर्मा, सुशील शर्मा, रंगीलाल शर्मा और सुरेश शर्मा ने बताया कि इस बार 17 अगस्त को सावन का तीसरा सोमवार और नाग पंचमी एक ही दिन मनाई गई। सोमवार भगवान शिव को समर्पित माना जाता है, जबकि नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा की परंपरा है। दोनों पर्व एक साथ होने से श्रद्धालुओं के लिए यह दिन विशेष रहा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार सावन सोमवार को भगवान शिव की आराधना करने से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा परिवार की सुख-शांति और सुरक्षा की कामना से की जाती है। भगवान शिव के गले में नाग के विराजमान होने के कारण नाग पंचमी का पर्व शिव उपासना से भी विशेष रूप से जुड़ा माना जाता है।
ओम नमः शिवाय से गूंजे शिवालय
पंडित नरेश शर्मा और मदन शर्मा ने बताया कि सावन सोमवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाना भगवान शिव की सरल पूजा विधियों में माना जाता है। सुबह से ही सैकड़ों श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचने लगे। भक्तों ने शिवलिंग पर जल और दूध चढ़ाकर अभिषेक किया। इसके बाद बेलपत्र, सफेद फूल, अक्षत और फल अर्पित कर धूप-दीप जलाकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान कई श्रद्धालु ‘ओम नमः शिवाय’ का जाप करते नजर आए।
नाग पंचमी के अवसर पर भी श्रद्धालुओं ने नाग देवता की प्रतीकात्मक पूजा की और फूल, अक्षत व फल अर्पित किए। भगवान शिव की आराधना के साथ नाग देवता की पूजा कर परिवार की सुरक्षा, सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

महिलाओं ने व्रत रखकर की पूजा
सावन सोमवार का व्रत रखने वाली गिरिपार के तिंलिंग क्षेत्र, मस्तभोज, आंजभोज और पांवटा साहिब क्षेत्र की ललिता ठाकुर, ममता चौधरी, नीना ठाकुर, बिमला देवी, किरन देवी, कमलेश तोमर, कांता चौहान, महिमा पुंडीर, कमलेश शर्मा, बाला शर्मा और राधिका ने बताया कि उन्होंने सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण किए और व्रत रखा। पूजा स्थल की सफाई के बाद भगवान गणेश का स्मरण किया और शिवलिंग पर जल चढ़ाकर दूध से अभिषेक किया। इसके बाद बेलपत्र, फूल और अक्षत अर्पित कर धूप-दीप जलाए और भगवान शिव का जाप व आरती की। नाग पंचमी के विशेष संयोग पर नाग देवता की प्रतीकात्मक पूजा कर परिवार की सुख-शांति, सुरक्षा और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें