फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो घायल

विज्ञापन
two boy injured in car accident in basadharbadoli road
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। उपमंडल राजगढ़ के बासाधार-भडोली मार्ग पर कार के खाई में गिरने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को सिविल अस्पताल ठियोग से प्राथमिक उपाचार के बाद आईजीएमसी रेफर किया गया है। हादसा बुधवार तड़के 4:30 बजे हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बासाधार-भड़ोली मार्ग पर जुगर मोड़ के पास एक मारुति कार अल्टो (एचपी16ए-2796) अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर खाई में गिर गई। कार में मालिक आशीष (23) पुत्र सुनील कुमार और मनीष कुमार (34) पुत्र रणजीत सिंह निवासी गांव शिरगुली तहसील राजगढ़ सवार थे। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया। यहां गंभीर हालत के चलते उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया।
विज्ञापन

उधर, राजगढ़ पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल ने सड़क हादसे में दो युवकों के घायल होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें