फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुषार और तनुजा को मिला सर्वश्रेष्ठ कैडे्टस का सम्मान

विज्ञापन
नाहन के चंबा मैदान कैडे्टस को सम्मानित करते बिग्रेडियर मनोज खंडूरी। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। नाहन के चंबा मैदान में एनसीसी वरिष्ठ वर्ग के लड़कों और लड़कियों के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे कैडेट्स को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रदेश एनसीसी ग्रुप के बिग्रेडियर मनोज खंडूरी ने विशेष रूप से शिरकत की। इस दौरान उन्होंने एनसीसी शिविर का निरीक्षण भी किया और कैडे्टस को एनसीसी की महत्वता भी बताई जिसमें ए, बी और सी प्रमाण पत्र के बारे में प्रकाश डाला।
उन्होंने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे कैडे्टस को पुरस्कृत भी किया जिसमें फायरिंग में अश्विनी कुमार और प्रीति चौहान प्रथम रहे। वहीं अंडर अधिकारी तुषार व तनुजा को सर्वश्रेष्ठ कैडे्टस के रूप में पुरस्कृत किया गया। इस दौरान रस्साकशी और खो-खो में प्रथम रहे नाहन कॉलेज टीम को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रक्षक सेवा के तौर पर संस्कृत कॉलेज ने बाजी मारी। इस अवसर पर कर्नल जेएस चीमा, सूबेदार नरेश कुमार, हवलदार सुख बहादुर सिंह, नायक रणजीत सिंह, और नायक जसविंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें