फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: त्रिलोकपुर मंदिर में 1,80,200 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में नवाया शीश

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने किया नवरात्र मेले का समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ त्रिलोकपुर में नवरात्र मेले का मंगलवार को विधिवत समापन कर दिया गया। समापन समारोह में एसडीएम नाहन राजीव संख्यान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उनके साथ मेला अधिकारी एवं तहसीलदार नाहन उपेंद्र कुमार चौहान और मंदिर न्यास समिति त्रिलोकपुर के प्रभारी विजयपाल सिंह भी उपस्थित रहे।
मुख्यातिथि ने विशेष रूप से हवन-यज्ञ में पूर्णाहुति डालकर मेले का समापन किया। 15 दिवसीय नवरात्र मेले के दौरान प्रथम दिवस से चतुर्दशी तक कुल 1,80,200 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। 22 सितंबर से 7 अक्टूबर तक कुल 2,04,06,118 रुपये नकद, ऑनलाइन और अन्य साधनों से चढ़ावे में मंदिर न्यास को प्राप्त हुए। जबकि 213 ग्राम 300 मिलीग्राम सोना और 18976 ग्राम चांदी भी चढ़ावे में प्राप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर न्यास समिति की अध्यक्ष एवं जिला उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने बताया कि त्रिलोकपुर में शारदीय नवरात्र मेला पूरी तरह से शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रहा। मंगलवार पूर्णिमा तक पौने दो लाख से ज्यादा श्रद्धालु त्रिलोकपुर मंदिर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं घटी। पुलिस, होमगार्ड, स्वास्थ्य, आयुष, जलशक्ति, विद्युत, लोक निर्माण, अग्निशमन विभागों सहित अन्य विभागों एवं संस्थाओं की सेवाएं सराहनीय रही। मेला अवधि के दौरान श्रद्धालुओं की ओर से भी किसी प्रकार की कोई शिकायत प्रशासन को नहीं मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें