फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: त्रिलोकपुर संपर्क सड़क सुधार के लिए पैचवर्क शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
-जलभराव वाले स्थानों पर लगाई जा रही टाइल्स, राहगीरों को मिलेगी राहत
विज्ञापन


-बरसात में बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही सड़क को बचाने के लिए विभाग ने उठाया कदम

संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब से त्रिलोकपुर को जोड़ने वाली संपर्क सड़क की खस्ताहाल स्थिति को सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग ने पैचवर्क का काम शुरू कर दिया है। सड़क के अधिक क्षतिग्रस्त हिस्सों में टाइल्स लगाई जा रही हैं। इससे त्रिलोकपुर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ औद्योगिक क्षेत्र में रोजाना आवाजाही करने वाले कर्मचारियों, उद्यमियों और अन्य लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
बरसात के दौरान सड़क के कई हिस्सों में जलभराव होने से सड़क बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही थी। इसे देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने जलभराव और अधिक खराब हो चुके स्थानों को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित किया है। इन स्थानों पर टाइल्स लगाकर सड़क को मजबूत करने का काम किया जा रहा है, ताकि पानी के कारण सड़क को होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता सचिन शर्मा ने बताया कि त्रिलोकपुर संपर्क सड़क पर पैचवर्क का कार्य चल रहा है। अधिक खस्ताहाल हिस्सों में टाइल्स लगाई जा रही हैं। इससे पहले भी जलभराव के कारण बार-बार खराब होने वाले स्थानों पर टाइल्स लगाई गई थीं। उन्होंने बताया कि फिलहाल पैचवर्क के माध्यम से सड़क की स्थिति में सुधार किया जा रहा है, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो और बरसात में सड़क बार-बार क्षतिग्रस्त होने से बच सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें