फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शिलाई कॉलेज में नशे के खिलाफ मुहिम, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ

विज्ञापन
शिलाई कॉलेज में नशामुक्ति कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी और कॉलेज स्टाफ। स्रोत : कॉलेज।
विज्ञापन
-एंटी ड्रग और एंटी तंबाकू अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

-चिट्टा और नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव बताए, लघु डॉक्यूमेंट्री से किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। राज्य स्तरीय एंटी चिट्टा, एंटी ड्रग और एंटी तंबाकू अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय शिलाई में विद्यार्थियों को नशे और तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में योगदान देने की शपथ ली।
कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यवाहक प्राचार्य गोपाल शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ। एंटी ड्रग सेल की समन्वयक प्रो. रंजना चौहान ने विद्यार्थियों को चिट्टा, नशीले पदार्थों और तंबाकू के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य एवं सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ अपने आसपास के लोगों को भी नशे की गिरफ्त में जाने से रोकने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों को नशा एवं तंबाकू निषेध की शपथ दिलाई गई। वहीं, नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित लघु डॉक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की गई। डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे से होने वाले व्यक्तिगत, पारिवारिक और सामाजिक दुष्परिणामों से अवगत करवाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. यशपाल शर्मा और एनसीसी कार्यक्रम अधिकारी प्रो. रामलाल ठाकुर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के साथ सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और उन्हें स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें