पांवटा के तारूवाला में अली ब्रदर्स फाउंडेशन के कार्यकर्ता पौधे लगाते हुए।
- फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। अली बदर्स फाउंडेशन ने रविवार को पांवटा में वन महोत्सव का आगाज किया। अली बदर्स फाउंडेशन के चेयरमैन इंतजार अली और प्रधान आदिल अली की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने करीब सौ पौधे लगाए।
फाउंडेशन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सुबह के समय ट्रक यूनियन तारुवाला कार्यालय के पास पहुंचे। इस दौरान वाहन में दर्जनों पौधे लाए गए। यहां चेयरमैन इंतजार अली और प्रधान आदिल अली की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने खाली पड़ी जमीन पर करीब सौ पौधे लगाए जिसमें फलदार और औषधीय पौधे शामिल रहे। इस मौके पर नदीम अली, यासीन अली, रूस्तम अली, जावेद अली, शकीर अली, मोहम्मद शाहनवाज, वसीम अली, शकीर अली-2, सूरज आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।