फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विक्रम कैसल में 150 औषधीय और फलदार पौधे रोपे

विज्ञापन
नाहन के विक्रम कैसल परिसर पौधरोपण करते रोटरी क्लब के सदस्य और होमगार्ड के जवान। संवाद
विज्ञापन
-रोटरी क्लब और होमगार्ड्स ने चलाया मेगा अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रोटरी क्लब नाहन और होमगार्ड्स के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को ऐतिहासिक विक्रम कैसल परिसर में द्वितीय मेगा पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान परिसर में 150 औषधीय और फलदार पौधे लगाए गए।
पौधरोपण अभियान का शुभारंभ रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष संदीप शर्मा और सचिव नवनीत गुप्ता के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान होमगार्ड्स के जवानों और रोटरी क्लब के सदस्यों ने मिलकर पौधरोपण किया तथा उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया।
विज्ञापन

क्लब के अध्यक्ष संदीप शर्मा और सचिव नवनीत गुप्ता ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी की जीवनरेखा हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि आज लगाए गए पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण, बेहतर स्वास्थ्य और समृद्ध जैव विविधता की नींव बनेंगे। फलदार और औषधीय पौधों के रोपण से पर्यावरण संरक्षण के साथ समाज को भी दीर्घकालिक लाभ मिलेगा।
होमगार्ड्स के कमांडेंट टीआर शर्मा ने रोटरी क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नाहन क्षेत्र में सामाजिक, पर्यावरणीय और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में होमगार्ड्स का सहयोग निरंतर मिलता रहेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर रोटरी क्लब के दिलप्रीत सिंह, नीरज गुप्ता, आरिफ अब्बास, अश्विनी सैनी, श्याम लाल सहित क्लब के अन्य सदस्य, होमगार्ड्स के जवान और गण्यमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें